कोहरे में दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ स्कूलों में जाकर विद्यालय वाहनों व पुलिस के वाहनों में रिफलेक्टर लगाए।
प्रतिसार निरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपने कर्मियों के साथ दिन भर स्कूल कालेजों में जाकर वाहन में रिफ लेक्टर लगाए।
चालकों को समझाया कि वह कोहरे में गति को नियंत्रित कर चले। उन्होंने पुलिस विभाग के सभी वाहनों पर पीले व लाल रंग के रिफलेक्टर लगाए।
बताया कि अभियान के पहले दिन 50 स्कूली वाहनों व अन्य 52 वाहनों में रिफलेक्टर लगाए गए हैं। मौके पर आरक्षी अतबल सिंह, सतवंत सिंह आदि मौजूद रहे।