हमीरपुर।सिंहमहेश्वर मंदिर आश्रम के महंत पीठाधीश्वर त्रिभुवन दास महाराज और पंचायती अखाड़ा के पीठाधीश्वर अद्वेतानंद महाराज के अलावा अन्य महंत और साधु संतों ने श्रद्धालुओं के सहयोग से मां कालिंद्री के नाम से यमुना को 600 मीटर की चुनरी चढ़ाई। बुधवार को संतों की टोली ने इस छोर से उस छोर तक चुनरी ले जाने के लिए तीन नावों का सहारा लिया। महेश्वर मंदिर के महंत ने जनपद के लोगों से अपील की है कि 25 दिसंबर को अखाड़े की जमात की विदाई है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद, राजकुमार, राजेश, हरीओम समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।