फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीमा में तनाव बढ़ते ही गेहूं के दामों में हुआ इजाफा

Thu, 08 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध की संभावना बलवती होते ही खाद्य पदार्थों में तेजी आने लगी है। बाहर के प्रांतों से अचानक मांग होने से गेहूं के दामों में 50 रुपये प्रति क्विंटल का अचानक इजाफा हुआ है। जानकारों के अनुसार इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। तीन दिन पूर्व बाजार में गेहूं का थोक मूल्य 2380 रुपये प्रति क्विंटल था। सर्जिकल स्ट्राइक होते ही यह बृहस्पतिवार को 2420 रुपए से लेकर 2440 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। उम्मीद है कि जल्द ही गेहूं के दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक हो सकते हैं। गल्ला मंडी के व्यापारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दूसरे प्रांतों से गेहूं की मांग अचानक बढ़ी है। इसी वजह से गेहूं के दाम अचानक बढ़ने लगे हैं। खुले बाजार के दामों में इजाफा होने से सरकारी केंद्र सन्नाटे में डूब गए हैं। किसानों ने सरकारी केंद्रों की बजाय खुले बाजार की ओर रुख कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें