फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नगर पंचायत में संरक्षित नहीं अन्ना गोवंश

Fri, 23 Aug 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत के पास खुद की कान्हा गोशाला होने के बाद बेसहारा गोवंशों को संरक्षित नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को रामलीला मैदान में सांड़ों ने जमकर उत्पात मचाया। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं एक सांड़ किसी वाहन से टकराकर लहूलुहान हो गया। इसकी सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी नगर पंचायत से कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पाकर पशु चिकित्सालय से पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ.आरबी यादव की टीम ने घायल सांड़ का उपचार किया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अंकुर सचान ने बताया कि वह अधिशासी अधिकारी को कई बार पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन वह संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें