हमीरपुर। जिले की 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 16 सेविकाएं स्मार्ट फोन पाकर खुश नजर आईं। अब यह फोन पाकर अपडेट रहेंगी। कलेक्ट्रेट सभागार में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की नव चयनित 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 23 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं, 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 16 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। इसके अलावा नवनिर्मित छह आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अमित सोनकर, सीडीपीओ शैलेंद्र सिंह, प्रीति भिलवारे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।