फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पितृ पूजन अनुष्ठान और भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। गायत्री शक्ति पीठ में शनिवार से पितृ पूजन अनुष्ठान और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास कुमार स्वामी ने कलयुग के प्रभाव का वर्णन किया।
विज्ञापन


कुमार स्वामी ने कहा कि भागवत कथा भक्ति प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि कलयुग में अधर्म बढ़ रहा है, सत्य, तप, दया और दान का लोप हो रहा है। पाखंडी साधु संतों का रूप धारण कर रहे हैं, जो स्त्री और धन का संग्रह करते हैं। घरों में स्त्रियों का राज है, साले सलाहकार बन गए हैं, और लोग लोभ में कन्या विक्रय कर रहे हैं। कलश यात्रा भी निकाली गई। कथा से पहले देव आवाहन, पूजन और सामूहिक पितृ तर्पण भी कराया गया। लक्ष्मण लाल त्रिपाठी, नीलम, मैयादीन गुप्त और रानी सोनी यजमान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें