फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मौदहा के मकरांव से परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की तेज रफ्तार बाइक हाईवे में चंद्पुरवा गेट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। कस्बा निवासी अभय सिंह एवं अर्पित स्नातक की परीक्षा देने मौदहा के मकरांव में सुंदरलाल डिग्री कॉलेज गए थे। दोनों परीक्षा खत्म कर दोपहर को बाइक से वापस कस्बे आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक चंदपुरवा गेट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर यहां से दोनों को रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें