भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के श्री नवदुर्गा महोत्सव मंडल इस वर्ष रामलीला मैदान में मां दुर्गा की साढ़े आठ फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान कराएगी। प्रतिमा जबलपुर से लाई जाएगी। रविवार को देर शाम कस्बे के सुराही मंदिर में संपन्न हुई बैठक में श्री नवदुर्गा महोत्सव मंडल के अध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा जबलपुर से निजी वाहन से अमावस्या की शाम को तपोभूमि में लाई जाएगी। तपोभूमि से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को रामलीला मैदान में लाकर विराजमान कराया जाएगा। बैठक में कमेटी के सदस्य राधे शुक्ला ने पिछले वर्ष के आय-व्यय और बचत की जानकारी दी। बैठक में वीरेंद्र शुक्ला, जयकिशन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, टिंकू पालीवाल, रामजी मिश्रा, अंकित सिंह रानू, तुषार गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमन कसौधन, राजेश सहारा आदि मौजूद रहे।