फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो करोड़ खर्च होने के बाद प्यासे हैं अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ब्लाक क्षेत्र में बन रहे 27 अमृत सरोवरों में से 10 बनकर तैयार है। दो में अभी तक कार्य नहीं शुरू हो सका है। जबकि 15 निर्माणाधीन हैं। जो सरोवर बन गए हैं उनमें छानी खुर्द और बैठका धाम को छोड़कर सभी में धूल उड़ रही है। दो करोड़ खर्च होने के बाद भी अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। ब्लाक की ग्राम पंचायत पचखुरा खुर्द, चंदपुरवा बुजुर्ग, छानी खुर्द, स्वासा बुजुर्ग, सुरौली बुजुर्ग, अतरैया, चंदौखी, बरदहा सहजना, मुंडेरा, पाराओझी, टेढा, कैथी, पत्योरा, बंडा, बिदोखर पुरई, पलरा, दरियापुर,जलाला, कुम्हऊपुर, खड़ेहीजार, पचखुरा बुजुर्ग, छानी बुजुर्ग में अमृत सरोवर निर्माणाधीन हैं। पचखुरा खुर्द, चंदपुरवा बुजुर्ग, छानी खुर्द, बरदहा सहजना, कैथी, बिदोखर पुरई, दरियापुर के 10 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो चुका है। बरदहा सहजना एवं छानी खुर्द के अमृत सरोवरों में पानी नजर आ रहा है। बाकी सभी में धूल उड़ रही है। पचखुरा बुजुर्ग के कलारिन दाई तालाब,पलरा के मोती तालाब में कार्य नहीं शुरू किया गया है। 15 जगहों पर कार्य कराया जा रहा है। एपीओ मनरेगा विकास चंद्र ने बताया कि जुलाई माह तक सभी अमृत सरोवरों में करीब दो करोड़ रुपये मनरेगा एवं राज्य वित्त से खर्च हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें