भरुआ सुमेरपुर। पीड़ित रामबाबू उर्फ शंकर ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे घर से मुख्य बाजार की ओर जा रहा था। आरोप है कि पुराना एसबीआई बैंक के पास प्रकाश, रोहित, अनुज तथा शनि ने उसे रोक कर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उसे जमीन पर गिरा दिया गया, जिससे उसके सिर और मुंह में चोटें आईं। बताया कि आरोपी प्रकाश ने उसके मोबाइल पर पैर रखकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। (संवाद)