फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एके-47 गैंग ने इंगोहटा बस स्टैंड में किया हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। एक बार फिर से एके47 गैंग ने रविवार देर शाम हंगामा किया। अपने 12 साथियों के साथ पहुंचे गैंग के सरगना ने इंगोहटा बस स्टैंड में हंगामा कर लोगों के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व कस्बे में एके 47 गैंग सक्रिय था। इस गैंग में 50 युवक थे। वह आए दिन मारपीट करते थे। लगातार शिकायतों से पुलिस ने इस गैंग के सरगना सहित कई सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की थी।
पुलिस की सख्ती से पिछले एक वर्ष से इस गैंग की सक्रियता कम थी। रविवार को इस गैंग ने फिर से सिर उठाया। इसका सरगना 12 साथियों के साथ नशे में धुत होकर इंगोहटा बस स्टैंड पर किसी युवक की तलाश में पहुंचा था। इसके बाद इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इसी बीच मारपीट की सूचना पाकर कुछ ग्रामीण एकत्र हुए और उत्पात मचा रहे गैंग के सदस्यों को खदेड़ दिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक को पकड़कर पीटा और बाइक सहित चौकी इंचार्ज इंगोहटा को सौंप दिया।
इंगोहटा चौकी इंचार्ज शिवशंकर पांडे ने बताया कि मारपीट की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उनको वहां पर कोई नहीं मिला। बाद में पता चला कि एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने ग्रामीणों से समझौता कर लिया था।
विज्ञापन

वह किसी को चौकी नहीं लाए थे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कुछ युवकों के मध्य विवाद की सूचना मिली थी। युवकों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें