फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों पर उमड़ेगा आस्थावानों का सैलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सावन के पहले सोमवार पर जिले भर के शिव मंदिरों में देर रात तक सजावट व तैयारियां जारी रहीं। मंदिर तक आने-जाने वाले रास्तों की सफाई कराई गई। रात से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवालयों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में संगम तट स्थित संगमहेश्वर, पातालेश्वर मंदिर, चौरादेवी मंदिर आदि प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना का क्रम चलेगा। संगमहेश्वर मंदिर के महंत सतीश दास कहते हैं कि नगर पालिका की ओर से मंदिर की सफाई व्यवस्था कराई गई है। शहर निवासी फूल विक्रेता गुड्डू सैनी कहते हैं कि बारिश न होने व सावन मास शुरू होने पर फूल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। गेंदा का फूल 50 रुपये किलो में से बढ़कर 150 रुपये हो गए है। उधर, कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंदिर में दरोगा, सिपाही व महिला सिपाही ड्यूटी पर रहेंगे।
सावन में चार सोमवार पड़ेंगे
ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश दुबे ने बताया कि इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। बताया 25 जुलाई को सोम प्रदोष होने के इसका महत्व बढ़ जाता है। एक अगस्त को सोमवार के दिन गणेश चतुर्थी है। इसीलिए यह सोमवार भी मनोवांछित फल प्रदान करने वाला है। बताया कि भगवान शिव की पूजा के लिए दुग्ध से स्नान करवाना, भस्म का प्रपुंण लगाना, बेलपत्र, पुष्प, आतफल, धतूरे का फल, समीपत्र, दूर्वा और भांग इत्यादि से भगवान शिव का पूजा अर्चन करना ओम नम:शिवाय का जप पुन्य फल प्रदान करने वाला है। भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें