फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नशे की लत, तनाव व चिंता से होता है मानसिक अवसाद

Sat, 13 Sep 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को जीजीआईसी कुलपहाड़ में मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता गोष्ठी और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मनोचिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रेमदास ने विभिन्न मानसिक रोगों व उनसे जुड़े लक्षणों की जानकारी दी। इस दौरान विशेषज्ञों ने अवसाद, अनिद्रा, नशे की लत, तनाव, चिंता, आत्महत्या की प्रवृत्ति, परीक्षा से डर लगना, पढ़ाई में मन न लगना आदि पर चर्चा की। आत्महत्या के प्रमुख कारणों में मानसिक अवसाद, नशा, रोजगार व कॅरिअर में असफलता, पारिवारिक और वैवाहिक समस्याएं व गंभीर बीमारियां बताए गए। साथ ही मरीजों को मदद के तरीके भी समझाए गए। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4416 और 1800-599-0019 पर संपर्क किया जाए। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रतिमा, जूली, छाया, रोशनी, रचना, रश्मि, निशा, सिमरन, निधि, मेघा आदि को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर शिक्षिका अनीता, दीपशिखा, राखी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें