फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पराली जलाने पर होगी कार्रवाई, जुर्माना भरना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को साफ चेतावनी दी है कि अगर वह पराली या फसल अवशेष जलाते हैं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इतना ही नहीं निर्धारित जुर्माना भी लगेगा। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फसल के अवशेष व पराली न जलाएं, बल्कि उसमें डी-कम्पोजर का प्रयोग करके खाद बनाएं। राजस्व ग्राम के लेखपाल की जिम्मेदारी होगी कि अपने क्षेत्र में फसल अवशेष के जलने की घटनाएं न होने दें। यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में नौ पराली जलने की घटनाएं हो चुकी हैं। तहसील हमीरपुर में चार, मौदहा में एक, सरीला में चार घटनाएं हुई हैं। इन सभी पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें