कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में घर दरवाजे खड़ी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी अजय तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर पर था जबकि उसकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। तभी एक युवक शराब के नशे में वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर उसी पर छिड़क दिया और आग लगा दी। आग की लपटें उठने पर जब परिजन बाहर निकले तो बाइक धू-धूकर जल गई। इससे उसे हजारों का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।