हमीरपुर। शहर के खालेपुरा मोहल्ला निवासी पीड़िता शोभा पत्नी बिहारी निषाद ने बीते शनिवार को समाधान दिवस पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। वह दिल्ली में रहकर अपना जीवन-यापन करती है। उसका पुस्तैनी मकान में ताला लगा रहता है। गरीब व असहाय समझकर कुछ लोगों ने उसके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। शिकायत के बावजूद संबंधित पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही और उसे ही मकान छोड़े जाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने अन्यथा की स्थिति में आमरण अनशन में बैठने की चेतावनी दी है, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। (संवाद)