राठ। सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई।
जालौन जिले के कोंच कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी निक्की (23) पिकअप चलाते थे। पिता श्यामबाबू व मां अर्चना की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। छोटे भाई विक्की (17), बहन मंगला (15) व पत्नी जानकी के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसके कंधों पर ही थी। गुरुवार को राठ जाते समय उरई रोड पर चुरहा गांव के पास डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही निक्की की मौत हो गई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। चिकासी एसओ हेमंत मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।