हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र में अलग-अलग हुईं सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बा निवासी वारिस अहमद (24) व हुसैनअली (29) मंगलवार की देर शाम बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गए। फतेहपुर निवासी राहुल (18) रिश्तेदारी से होकर वापस बाइक से जाते मकरांव के पास हाईवे किनारे बैठे अन्ना मवेशियों से टकरा कर घायल हो गए। बिवांर निवासी राजाबाबू (24) मंगलवार की शाम बाइक से गांव लौटते सायर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अब्दुल वाहिद (25) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उधर, बुधवार दोपहर बाद कपसा मार्ग में बजरंग धाम मंदिर के निकट दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। धर्मेंद्र (26) व शत्रुघ्न (25) निवासी सुमेरपुर तथा कस्बा निवासी नंदकिशोर (28) भिड़ंत में घायल हो गए। इस बीच करहिया निवासी सुमित (24) आपस में टकराई बाइकों से जा भिड़ा। घायलों को राहगीरों की मदद से कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।