फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पंखे की ब्लेड से टकराकर युवक की मौत

Sat, 25 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पंखे की सफाई करते समय सिर में उसकी ब्लेड लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जरिया थाने के अलकछवा गांव निवासी प्रियांश (20) पुत्र रमाकांत शुक्रवार सुबह घर में पंखे की सफाई कर रहे थे। तभी लाइट आने पर पंखा चलने लगा। पंखे की ब्लेड उनके सिर में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। वहीं जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि किसी ने थाने में सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें