फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 08 May 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। तीन दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी लीलाधर राजपूत ने बताया कि पुणे की कंपनी में काम करते हैं। बेटा दिलीप भी हरियाणा की कंपनी में काम करता है। गांव में उनकी पत्नी गीता (45) रहती थीं। बताया कि रविवार की दोपहर 12 बजे पत्नी घर से चलीं गईं थीं। परिजनों ने खोजबीन की पर पता नहीं चला। पत्नी के लापता होने पर वह भी गांव आ गए। बुधवार की सुबह बहगांव के जंगल में बबूल के पेड़ पर गीता का शव फंदे से लटका मिला। वहीं कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि घर में विवाद होने पर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें