फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आधुनिकता के दौर में भी निभाई अनोखी रस्म, बैलगाड़ी से दुल्हन की विदाई

Mon, 09 Mar 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
बैलगाड़ियों  से दुल्हन की विदा कराकर के घर ले जाते हुए दूल्हा और उनके घर वाले
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के शिवनी गांव निवासी मंगल सिंह यादव ने अपने पुत्र बालेंद्र की शादी सरीला तहसील के पारा गांव की पूनम यादव से शनिवार को मुस्करा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से कराई, लेकिन विदाई का अंदाज देखने लायक था। रविवार को परंपरा निभाते हुए दुल्हन को गहरौली के घर ले जाया गया। विदाई में 12 से अधिक बैलगाड़ियों का काफिला शामिल रहा। ग्रामीणों ने इस अनोखे अंदाज की खूब तारीफ की। मंगल सिंह ने बताया कि आधुनिकता के दौर में भी वह परंपराओं को बनाए रखना चाहते हैं। बैलगाड़ियों की सजावट और लंबी कतार ने शादी को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें