बैलगाड़ियों से दुल्हन की विदा कराकर के घर ले जाते हुए दूल्हा और उनके घर वाले
गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के शिवनी गांव निवासी मंगल सिंह यादव ने अपने पुत्र बालेंद्र की शादी सरीला तहसील के पारा गांव की पूनम यादव से शनिवार को मुस्करा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से कराई, लेकिन विदाई का अंदाज देखने लायक था। रविवार को परंपरा निभाते हुए दुल्हन को गहरौली के घर ले जाया गया। विदाई में 12 से अधिक बैलगाड़ियों का काफिला शामिल रहा। ग्रामीणों ने इस अनोखे अंदाज की खूब तारीफ की। मंगल सिंह ने बताया कि आधुनिकता के दौर में भी वह परंपराओं को बनाए रखना चाहते हैं। बैलगाड़ियों की सजावट और लंबी कतार ने शादी को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।