फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

Sat, 24 Jan 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो24 एचएएमपी 39- कानपुर-सागर हाईवे पर लक्ष्मीबाई तिराहे के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : करौंदीकला थाने पर समस्याएं सुनाते फरियादी।
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक खराब होने से जाम लग गया। इस दौरान दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


शहर के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास शनिवार रात 8:20 बजे एक ट्रक का अचानक गुल्ला टूट गया। ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे कानपुर-सागर हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर फौरन ही पुलिस टीम पहुंच गई। यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। क्रेन मशीन को बुलाया गया, जिसकी मदद से खराब ट्रक को सड़क से हटाया गया। ट्रक हटते ही जाम को पुलिस ने खुलवाया। यातायात सामान्य होने में एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें