फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बोरिंग करते समय पाइप घरेलू लाइन छू जाने से युवक करंट लगने से झुलस गया। सीएचसी के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझगवां थानाक्षेत्र के सरगांव गांव निवासी विवेक सिंह ने बताया कि घर के दरवाजे पर हैंडपंप के लिए बोरिंग चल रही है। बुधवार सुबह उनके छोटे भाई दिनेश सिंह (25) मशीन से बारिंग करा रहे थे। तभी बोरिंग मशीन का पाइप पास से गुजरी घरेलू विद्युत लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से वह झुलस गए। बचाने पहुंचे पिता भीकम सिंह भी करंट की चपेट में आ गए। दिनेश को गंभीर हालत में परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉ. भरत राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के नाम पर आठ बीघा कृषि भूमि है। वह अपने पीछे पत्नी वंदना, पुत्र सुमित (6) व अमित (4) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें