फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जानवर चराने गई युवती से जंगल में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चिकासी थाने के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है जंगल में जानवर चराते समय युवक ने उन्हें दबोच कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवती ने बताया 24 मई को उनके परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने चंडौत गए थे। वह घर में अकेली थीं। शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर जंगल में जानवर चरा रहीं थीं। तभी गांव का युवक पहुंचा व उन्हें दबोच लिया। आरोप है युवक ने जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया पर जंगल में उनकी पुकार किसी ने नहीं सुनी। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। चिकासी थाना इंचार्ज कलवे अब्बास ने कहा युवती के चाचा थाने आए थे। अभी तहरीर नहीं दी है। कहा तहरीर मिलने पर मामले की जांच व कार्रवाई करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें