फोटो 10 एचएएमपी 10- जिला अस्पताल गेट पर मानसिक विक्षिप्त और गार्ड मारपीट करते हुए। सोशल मीडिया
हमीरपुर। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर युवक और सुरक्षा कर्मी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वीडियो में युवक को गेट के पास सड़क पर घसीटते और धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे है। कुछ लोग आसपास खड़े होकर बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आते हैं। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि युवक मरीजों को चप्पलों से मार रहा था। उसे रोकने और बचाने के लिए वह आगे बढ़ा, लेकिन युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।