हमीरपुर। जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने निजी कीटनाशक विक्रेताओं की 13 दुकानों पर छापा मारकर आधा दर्जन दुकानों से रसायनों के नमूने भरे।
डीएम बी चंद्रकला के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न कसबों में कीटनाशी दुकानों पर छापे मारी की। अधिकारी 13 दुकानों तक पहुंचे। उप कृषि निदेशक आरके तिवारी ने मुख्यालय और कुरारा में छापामारा। मुख्यालय में निषाद ट्रेडर्स और जनता पेस्टी साइड से रसायनों की नमूना लिया। जबकि कुरारा में कुशवाहा बीज भंडार से कीटनाशक दवा का सेंपल भरा गया है। इसी तरह जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरके वर्मा ने मुस्करा कसबे में बागवान कृषि बीज भंडार से दवा का नमूना लिया। जबकि राठ, गोहांड व सरीला कसबों में कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अधिकारी धर्मेद्र कुमार ने दो नमूने लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि राठ के राजपूत कृषि विकास एजेंसी पड़ाव व अमरनाथ बीज भंडार से रसायन का नमूना लिया है। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।