फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिशनल डायरेक्टर ने किया एनसीसी कैंप का दौरा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। 4 एचपी कंपनी हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे एनसीसी कैंप के पांचवें दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल पीएस पुंडीर ने कैंप का दौरा किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटस ने उन्हें शानदार गार्ड आफ आनर पेश किया। इसके उपरांत जनरल ने प्रशिक्षण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कैडेटस को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान कैडेटस से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके जोश और अनुशासन के लिए उन्हें शाबासी दी। उन्होंने कैडेटस को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एनसीसी ग्रुप शिमला के कमांडर आरएस तोमर, हमीरपुर 4 एचपी कंपनी के कमान आफिसर मंजीत सिंह, 6 एचपी कंपनी ऊना के कमान अधिकारी मंगत सैणी तथा अतिरिक्त एनसीसी आफिसर और प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद थे। जनरल पुंडीर ने बताया कि एनसीसी हिमाचल का देश में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि कैडेटस ने शौक और जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर शिमला ग्रुप ने निदेशालय के आठ ग्रुपों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें