फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू ने 87.1 ओवर में बनाए 299 रन

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता के दौरान आरंभ हुए मुकाबले में कुल्लू ने शिमला के विरुद्ध 87.1 ओवर में 299 रन बनाए हैं। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल्लू की ओर से विजय डोगरा ने 110, शुभम शर्मा ने 68, अभिनंदन राय ने 46, मुकेश ने 22 तथा धीरज ठाकुर ने 21 रनों का योगदान दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कुल्लू की टीम 299 रन पर सिमट गई। शिमला की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक बाली ने 5, विपुल चोपड़ा ने 2 तथा अभिषेक ढडवाल ने 1 विकेट प्राप्त किया है। जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। रविवार को मैच का दूसरा व अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें