हमीरपुर। हमीरपुर में नए डीएसपी लालमण ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने वीरवार को ही हमीरपुर में बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाला है। इससे पहले लालमण मनाली में कार्यरत थे। लालमण 2012 के एचपीएस हैं। मनाली से पहले वह रोहड़ू, शिमला और नाहन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लालमण जिला मंडी के सरकाघाट से संबंध रखते हैं। जिला हमीरपुर में इनका पहला अनुभव है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर एक छोटा और शांतिपूर्ण जिला है। यहां के लोग जागरूक हैं। यह उनका सौभाग्य है कि गृह जिला के साथ सटे हमीरपुर जिला में उन्होंने बतौर डीएसपी ज्वाइन किया है। हमीरपुर वासियों में अपनापन है। जिला में अपनी सेवाएं देने के लिए वह दिन रात प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने जिलावासियों से भी सहयोग की अपील की है।