हमीरपुर। उ.प्र. व उत्तराखंड के इलाहाबाद बैंक के महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को मुख्यालय आकर बैंक की मंडल शाखा का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद महाप्रबंधक ने मंडलीय कार्यालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियाें के साथ बैठक कर बैंक की प्रगति व व्यवसाय वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने बैंक के कियोस्क केंद्र कुछेछा का निरीक्षण किया। यहीं पर स्थित बैंक के आरसेटी में चल रहे ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मंडल प्रमुख एसबी पांडेय, मुख्य प्रबंधक विमल पांडया, जिला प्रबंधक एसके साहू, आरसेटी निदेशक केशव बाजपेई, आर सी निगम आदि मौजूद रहे।