राठ (हमीरपुर)। पुलिस अधीक्षक वी.के. शेखर ने कहा कि पुलिस कर्मियों के निजी वाहनों पर यदि पुलिस लिखा हुआ पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। जिले में तैनात पुलिस कर्मियों के निजी वाहनों पर पुलिस का निशान और पुलिस लिखा हुआ है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी तरह से जिन वाहनों में अवैध रूप से प्रेस लिखा होगा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिसकर्मी अपने निजी वाहनों से पुलिस हटवा दें। एसपी ने बताया कि इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने शाम को कोतवाली पहुंचकर कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीओ सीताराम, कोतवाली इंचार्ज रज्जन लाल त्रिपाठी मौजूद रहे।