फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कसबे से वापस मौदहा जा रहे तीन बाइक सवार हाईवे में नाले के पास खड़े ट्रक से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए कसबे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को करीब 4:30 बजे महोबा जनपद के ग्योड़ी गांव निवासी उदयभान सिंह (40), चुनूवाद विश्वकर्मा (35) अपने एक अन्य साथी के साथ कसबे से लौटकर मौदहा जा रहे थे। हाईवे में लीणानाला के पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई। जिससे यह तीनों लोग सड़क में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए कसबे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें