फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में 12 बीघे की जौ की फसल जलकर खाक हो गई। किसान ने गांव के एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मुंडेरा निवासी अमित सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने खलिहान में रखी 12 बीघे की जौ की फसल में आग लगा दी है। साथ ही धमकी दी है कि अगर शिकायत की तो दुष्परिणाम भोगना होगा। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर आरोपी का कहना है कि किसान के आरोप निराधार है। मजदूरी का विवाद है। किसान अमित सिंह मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा है उल्टा फसल में आग लगाकर फंसाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें