फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में महेंद्र का चयन

Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मकरावं गांव का महेंद्र कुमार इंस्पायर एवार्ड की राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएगा। विज्ञान प्रतिभा खोज के लिए इंस्पायर एवार्ड प्रतिभा की खोज के लिए विभिन्न विद्यालयों से 18 जूनियर स्तर के बच्चे चुने गए। इन सभी को बीते 19 व 20 सितंबर को लखनऊ के अंबेडकर पार्क में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लिया। इस प्रदर्शनी में भी विकासखंड क्षेत्र के मकरावं गांव के जूनियर स्कूल के कक्षा 8 के छात्र महेंद्र कुमार पुत्र सोहन लाल प्रजापति को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चुन लिया गया है। वर्ष 2011-12 में हमीरपुर की अर्पणा यादव को चुना गया। खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार व बीआरसी प्रभारी गुरु तेज प्रताप, विद्यालय की अध्यापिका सुशीला देवी व विज्ञान अध्यापिका दीपा शर्मा आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें