फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों का मुआवजा नहीं दिया तो आंदोलन

Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले दिनों यमुना की बाढ़ से मेरापुर गांव में कई मकान धराशायी हुए। शिकायतों के बाद भी पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है। शनिवार को परेशान ग्रामीणों ने मंडलायुक्त अशोक दीक्षित को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों यमुना में आई बाढ़ के चलते मकान धराशायी हो गए। हर उन्होंने बताया कि अब उनके रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है और न ही उनको कोई मुआवजा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि में उनको पट्टे आवंटित किए जाएं साथ ही मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें 15 दिन के अंदर पूरी नहीं हुईं तो वे 7 अक्टूबर से क्रमिक अनशन करेंगे। इस दौरान मेरापुर गांव के जगराम, किशना, बरातीलाल, रामदास, बड्डन, शिवप्रसाद, खुशीराम, कल्लू, हरीप्रसाद, धर्मेंद्र, विजय, गजराज, मोहनलाल, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें