फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका यादव ने टॉप किया स्कूल

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। चरखारी रोड़ स्थित सुमन भारती शांति निकेतन सरस्वती बालिका विद्यालय का सुंदरकांड के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालय की कक्षा सप्तम की छात्रा अनामिका यादव ने सर्वाधिक 96.7 फीसदी अंक पाए। इसी कक्षा की मेघा साहू ने 96.3 फीसदी अंक पाये। कक्षा षष्ठ की प्रियंका राजपूत ने 85.5, अनामिका राजूपत ने 71.75, अवंतिका कोष्टा ने 68.7 पूर्णिमा वर्मा 86.95, कीर्ति गुप्ता ने 90.9, साक्षी पाठक् ने 90.01, जान्हवी गुप्ता ने 90, मीना राजपूत ने 86.5, नैंसी ने 86, नीलाजंना ने 85.83 अंक पाकर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रमोद सोनी ने इन प्रतिभाभान छात्राओं को परीक्षा परिणाम के साथ सम्मानित किया। वहीं भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड के तहत विद्यालय की छात्रा श्रद्धा प्रजापति को प्रधानाचार्या मंजू वैश्य ने 5 हजार रुपये की चेक सौंपा। इस मौके पर कृष्णा महेश्वरी, किरन, स्वर्णलता सांवल, पदमा, संतोष महेश्वरी, पूनम, रश्मि, अपर्णा, प्रीति, उमा श्रीवास्तव, किरन गुप्ता एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें