हमीरपुर। 92 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी 446 किमी सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं। इन सड़कों पर चलना मुश्किल है। जरा सी बरसात होने पर गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका रहती है।
पिछले साल 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलने वाला गड्ढा मुक्त अभियान के तहत जिले को 446 किमी सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन ने 92 लाख का बजट जारी किया था। इसमें लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 224 किलोमीटर व लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो को 222 किलो मीटर सड़कें गड्ढा मुक्त करनी थी। इन सड़कों के लिए प्रांतीय खंड को 50 लाख 20 हजार व निर्माण खंड दो को 41 लाख 70 हजार की राशि मिली थी।
-
भारी वाहनों के क्षतिग्रस्त सेतु से निकलने पर रोक
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दो के दृगपाल सिंह वर्मा ने कहा कि बांधुर नहर पर का पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल पर चार पहिया व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाहन चालक इस मार्ग के स्थान पर मुस्करा बिलगॉव कुपरा मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।
-
446 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से 92 लाख रुपये जारी किए थे। मार्च तक सारी धनराशि सड़कों की मरम्मत पर खर्च हो चुकी है। इसका शासन स्तर से आडिट भी हो चुका है। अब नए सिरे से सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
-एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग