अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र सलासी में मानव संसाधन मंत्रालय एवं डोएक सेंटर चंडीगढ़ द्वारा एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाया जा रहा है। कोर्स का नया सत्र एक जनवरी 2018 से शुरू किया जा रहा है। इस सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस अकाउंटिंग एवं बहुभाषी डीटीपी शामिल हैं। एक वर्ष के इस डिप्लोमा कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है। 35 वर्ष की आयु तक के अभ्यर्थी यह डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। सुपरवाइजर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति सदन सलासी अनुभा वैद ने कहा कि इस सत्र के लिए आवेदन पत्र एवं प्रोस्पेक्टस किसी भी कार्य दिवस में 23 दिसंबर तक कंप्यूटर सेंटर सलासी से प्राप्त तथा जमा करवाए जा सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवार अपने संबंधित प्रमाणपत्रों, छायाचित्र, प्रमाणित प्रतिलिपि सहित दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस कोर्स के छात्र कौशल विकास भत्ता भी प्राप्त कर सकते हैं।