फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में बारिश के बाद मौसम में ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला भर में मंगलवार रात बारिश के बाद मौसम कूल हो गया। बुधवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली। मक्की की फसल के लिए यह बारिश वरदान मानी जा रही है। मंगलवार रात को बादल जमकर बरसे। वहीं बुधवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। किसानों में देवराज, मलकीत सिंह, देशराज, नीलम चौधरी, भगवान दास, देवी लाल, अमर सिंह, करतार चंद आदि का कहना है कि मक्की की फसल के लिए बारिश वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि मक्की की बिजाई के बाद जो मक्की पैदा नहीं हुई है, बारिश से पैदा होना शुरू हो जाएगी। फसल को शुरूआती दौर में अच्छी बारिश मिलने से अच्छी फसल की उम्मीद है। बारिश के चलते बुधवार को तापमान सामान्य रहा। इसके चलते लोगों ने गर्मी ये राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें