फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में सभी डिपुओं में पहुंचेंगे प्रिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला भर के डिपुओं में जुलाई में प्रिंटर मशीनें लग जाएंगी। प्रिंटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के खरीदे सामान का बिल दिया जाएगा। खरीदे गए सामान का पूरा विवरण दाम के साथ होगा। इससे डिपो होल्डर राशन वितरण में गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। हमीरपुर में कुल 292 डिपो हैं। इनमें राशनकार्ड धारकों की संख्या 1.31 लाख के करीब है। सभी उपभोक्ताओं को जून माह तक डिजिटल राशनकार्ड जारी कर दिए हैं। जून माह का राशन कोटा डिजिटल राशनकार्ड के माध्यम से किया गया। सभी डिपुओं में स्वैप मशीनें जारी कर दी हैं लेकिन प्रिंटर न होने से जून माह का राशन बिना स्वैप कर दिया गया। जुलाई में जिला के सभी डिपुओं में प्रिंटर लगा दिए जाएंगे। इसके बाद अगस्त से सभी राशनकार्ड धारकों को राशन डिजिटल राशनकार्ड स्वैप करने से मिलेगा। बाकायदा खरीदे राशन का प्रिंट बिल दिया जाएगा। इससे डिपो होलडर किसी भी राशनकार्ड धारक का कोटा बढ़ा या कम नहीं कर सकेंगे। वहीं खरीदी आइटम का मनमर्जी से बिल भी नहीं बना पाएंगे। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि डिपुओं में प्रिंटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी डिपुओं में प्रिंटर लग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें