फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना विशेषज्ञ कोच प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। नादौन के खेल छात्रावास में पिछले नौ साल से बिना विशेषज्ञ कोच के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय समाज सेवक रणजीत जीतू सहित पुनीत, विपिन, समीर, संजीव, मंजीत, राकेश, संदीप, विनोद अवस्थी, रोहित अवस्थी, बॉबी, नितिन, अमित, प्रकाश, विक्रम, मोहित, सुशील का कहना है कि एक तरफ तो प्रदेश के नेता खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने की घोषणाएं करते हैं लेकिन नादौन खेल छात्रावास सरकार की अनदेखी का शिकार हुआ है। लोगों का कहना है कि 2008 में विशेषज्ञ कोच की सेवानिवृत्ति के बाद विभाग छात्रावास में कोच की तैनाती नहीं कर पाया है। छात्रावास में स्कूल के शारीरिक शिक्षकों की सेवाओं से ही काम चलाया जा रहा है। लोगों ने सरकार तथा विभाग से मांग की है कि खेल छात्रावास में हॉकी और खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाए। स्कूल प्रधानाचार्य अनिल तक्खी ने कहा कि इस समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को बताया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें