फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 दिव्यांग बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
जलाड़ी स्कूल में दिव्यांग छात्र की जांच करता चिकित्सक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर की ओर से आर्टिफिशियल लिंब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जलाड़ी में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य आकलन शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

एक शिविर में 70 दिव्यांग बच्चों का आकलन किया। इनमें दृष्टि बाधित, मूक बधिर, मानसिक रूप से विकलांग और चलने फिरने में अक्षम बच्चे शामिल रहे। जिला परियोजना अधिकारी धर्मपाल चौधरी शिविर में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। शिविर के दौरान विरेंद्र कुमार, नरेंद्र ठाकुर, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें