फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान, 64 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ चले अभियान में 64 ट्रक सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात तहसील सरीला में एसडीएम खालिद अंजुम व खान अधिकारी सुभाष सिंह ने 23 ओवरलोड वाहनों का ऑनलाइन चालान व सीज करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह सदर तहसील 41 वाहनों का चालान व सीज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त थाना ललपुरा में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध परिवहन करते हुए पकड़ी गईं। कार्रवाई से लगभग 20,48,000 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार शनिवार की रात एसडीएम सदर रविंद्र सिंह ने सीओ सदर राजेश कमल के साथ मिलकर ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल के पास बांदा एवं सिसोलर मार्ग पर 12 बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराकर सीज किया है। पकड़े गए ज्यादातर ट्रक बक्छा खदान से लोड होकर आए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से रविवार को दिनभर ट्रक मालिक ट्रकों को छुड़ाने के लिए लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें