फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन के वार्ड-2 में ब्यर्थ बह रहा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
नादौन कस्बे के वार्ड-2 के रामलीला मैदान के पास टूटी पेयजल पाइपों से पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या बीते दो सप्ताह से पेश आई है लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पेयजल पाइपें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और रोज हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। पेयजल पाइपों के लीक होने से मैदान के पास कीचड़ जमा हो रहा है। कस्बे के कई वार्डाें में लोगों को पेयजल की सुचारु सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण लोगों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से डाली पेयजल पाइपें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। इस कारण पाइपों से पेयजल का रिसाव हो रहा है। पेयजल के व्यर्थ बहने से उक्त स्थल पर कीचड़ जमा हो गया है। वहीं बारिश के दौरान समस्या और भयंकर रूप धारण कर लेती है। लोगों ने विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है।
एसडीओ आईपीएच विभाग मीर चंद का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें