अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ हमीरपुर के मुख्य सलाहकार अनिल कुमार स्वदेशी की अध्यक्षता में महासंघ की सुजानपुर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। एनपीएस कर्मचारी महासंघ हमीरपुर के सचिव चंद्र मोहन ने बताया कि कार्यकारिणी में प्रधान राजेंद्र कुमार स्वदेशी, उप प्रधान रजनीश कुमार, सचिव कश्मीर सिंह डोगरा, सह सचिव अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रेस सचिव अरुण कुमार, प्रेस सह सचिव अनुज कुमार, महिला प्रचारक रीता कुमारी डोगरा और ज्योति महाजन, पुरुष प्रचारक रणजीत सिंह और स्टार प्रचारक कंचन बाला को चुना गया। इस मौके पर एनपीएस और ओपीएस के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। सदस्यों ने सरकार से गुहार लगाई कि शीघ्र पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल की जाए। इस दौरान अनिल कुमार, सुनील कुमार, प्रेम चंद, किशोरी लाल, रशमा देवी, रेखा कुमारी, सीमा कुमारी, किशन चंद, रमेश चंद, नील कमल, शशी कांत, सुरेंद्र कुमार और सोमनाथ शर्मा उपस्थित रहे।