राठ। शहर के एपेक्स पब्लिक स्कूल में स्वामी ब्रह्मानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 550 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। प्रधानाचार्य शिवकुमार ने कहा प्रत्येक वर्ष शिक्षा के सागर पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। बताया जूनियर वर्ग में 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं सीनियर वर्ग के ढाई सौ बच्चे परीक्षा में बैठे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के साथ स्वामी जी के जीवन वृत्त पर आधारित प्रश्न पूछे गए। परिणाम बाद में घोषित कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक पवन सोनी, रोहित, संदीप, राहुल आदि ने परीक्षा संपन्न कराई। (संवाद)