बिवांर। कस्बा रामलीला मैदान पर शुक्रवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 55 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। चिकित्सक भारत मिश्रा ने बताया कि परीक्षण में 12 मरीजों को मोतियाबिंद, 3 को नाखूना, 2 को सबलबॉय (आंख की कमजोरी) तथा कई को संक्रमण जैसी शिकायतें पाई गईं। शिविर में 13 लोगों को चश्में और निशुल्क दवाइयां दी गईं। मोतियाबिंद के 12 रोगियों में से 8 को ऑपरेशन के लिए ट्रस्ट की बस से जानकीकुंड भेजा गया। कार्यक्रम के संयोजक शिवप्रसाद (मुन्ना) द्विवेदी ने व्यवस्था में सहयोग किया। संवाद