फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिवांर कस्बे में पाइप लाइन में लीकेज से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कस्बा बिवांर में पेयजल पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज से कस्बावासियों को भरपूर पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कस्बे के देवशरण दुबे, मुन्ना शुक्ला, संतोष सविता, सुरजन यादव ने बताया कई स्थानों पर लीकेज है। सप्लाई का पानी रास्तों में भर जाता है और आपूर्ति बंद हो जाती है। बस स्टैंड पर लीकेज से जलभराव बना रहता है। पानी की समस्या का निदान हैंडपंपों से करना पड़ रहा है। जेई विश्व प्रकाश सिंह के पास पेयजल योजना का चार्ज है, लेकिन वह रहते नहीं हैं। जलसंस्थान के वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर प्रजापति ने बताया कि लीकेज ठीक करने के सामान का अभाव है। सामान मिलते ही लीकेज ठीक करा दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें