फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव नामांकन की छंटनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पहले जिला निर्वाचन विभाग ने जिलाभर में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से नामांकन पत्र मांगे थे। 16 अक्तूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 23 अक्तूबर को खत्म हुई। इस दौरान जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 38 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी हुई। इस दौरान कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अपने आप ही रद्द हो गए। इसके अलावा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र भी रद्द हो गया। संबंधित पार्टी प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई थीं, जिसे प्रत्याशी पूरी नहीं कर पाया। छंटनी प्रक्रिया के बाद इस नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया। नामांकन पत्रों की छंटनी एवं जांच के बाद जिला के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 32 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जबकि छह नामांकन पत्र रद्द हुए हैं। इससे पहले जिला में कुल 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। अब लोगों की अगली नजर 26 अक्तूबर को नामांकन वापसी पर टिकी हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने बागियों को मनाने में जुटी हुई है। प्रत्याशियों की सही तस्वीर 26 अक्तूबर की शाम को साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


जिला के पांच विस क्षेत्र में यह है नामांकन की स्थिति
हमीरपुर 9
सुजानपुर 5
बड़सर 5
नादौन 7
भोरंज 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें